उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लम्बी उड़ान व लम्बी ऊर्जा के साथ बढ़ने के लिए राजयगठन के अवसर को रजतोत्स्व के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि रजत जयंती के अवसर पर आगामी तीन और चार नवंबर को विशेष स्त्र का आयोजन किया जाना है, जिसमे सम्बोधन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आना निश्चित हुआ है। साथ ही जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है उसको देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा भी रजत जयंती के अवसर पर होगा जिससे इस अवसर पर उनके द्वारा उत्साहवर्धन व प्रेरित भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी के मन में उत्तराखण्ड बसता है और हर उत्तराखंडी के मन में प्रधानमंत्री मोदी बसते है इसलिए उनका आना प्रदेश को प्रेरणा प्रदान करना भी होगा।
रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours