देहरादून पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन नाईट वॉच अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 45 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 80 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 46 हजार का जुर्माना किया। रात्रि में 1600 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई और डेढ़ हजार से अधिक वाहनों को चैक किया गया।
देहरादून पुलिस का ऑपरेशन नाईट वॉच अभियान जारी
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours