देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, एक घंटे में पूरा होगा सफर

 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ किया। एलाइंस एयर द्वारा संचालित 42 सीटर विमान से अब दोनों शहरों के बीच सफर मात्र एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा न केवल आम जनता के लिए सुविधाजनक है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई उड़ान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे हवाई यात्रा अब आम लोगों तक पहुंची है और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं “जीवन रेखा” बन चुकी हैं, जो आपातकालीन सेवाओं से लेकर आर्थिक विकास तक में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस नई सेवा से पिथौरागढ़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों का विकास तेज होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours