रानीपोखरी विश्वविद्यालय विवाद पर बोले मुख्यमंत्री धामी, ठोस समाधान निकालेंगे, नहीं करेंगे राजनीति
देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में प्रस्तावित विश्वविद्यालय को लेकर चल रहे जमीनी विवाद पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिस स्थान की बात की जा रही है, वहां विश्वविद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन ही उपलब्ध नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में स्थानीय विधायक ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टिहरी और बाढ़ विस्थापितों सहित कई लोगों की अपनी-अपनी प्राथमिकताएं हैं, जिनका ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर गंभीर है और यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
+ There are no comments
Add yours