उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारी

1 min read

उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारी

– उत्तराखंड में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी कमर कस ली है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में चल रही प्री-एसआईआर और एसआईआर की तैयारियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में एक अप्रैल से प्री-एसआईआर की मैपिंग का सघन काम अभियान शुरू होगा। डॉ. जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की नई पहल के तहत मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल या ECI-NET मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। कॉल बुक करने के 48 घंटों के भीतर BLO स्वयं मतदाता से संपर्क करेगा। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राजनीतिक दलों से भी सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष अब तक विभिन्न दलों द्वारा 19,116 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जा चुके हैं। भाजपा द्वारा 9,276, कांग्रेस द्वारा 9,506 और अन्य दलों (CPI-M, BSP) द्वारा भी नियुक्तियां की गई हैं। एक अप्रैल से डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। जिन बूथों पर मैपिंग का कार्य धीमा है, वहां एक अप्रैल से विशेष सघन अभियान चलाया जाएगा। विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए ‘एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ’ (ASD) सूची को सघनता से तैयार किया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए अब एक क्लिक पर अपने BLO के साथ फोन कॉल बुक करने की सुविधा मिलेगी।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours