शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रदेश के नव नियुक्त शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। मंत्री ने कहा कि आज हमारे द्वारा शहरी विकास विभाग के माध्यम से की जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है। शहरी विकास मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी कार्यों को ससमय पूरा किया जाय जिससे जनमानस को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 का कुम्भ दिव्य और भव्य बनाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours