उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाना है। एनसीईआरटी ने प्रस्ताव भेजा है, जिस पर मंजूरी के बाद ही बदलाव लागू होगा। कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में व्यावसायिक कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। साथ ही, उत्तराखंड के स्थानीय परिवेश, संस्कृति और महान व्यक्तियों से जुड़े अध्याय भी शामिल किए जाएंगे।एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल ने बताया कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क किताबें समय पर पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन शिक्षा विभाग ने किताबों के प्रकाशन से लेकर सप्लाई तक की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में विशेष रूप से व्यावसायिक कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा को जोड़ा जा रहा है, साथ ही किताबों में उत्तराखंड के स्थानीय परिवेश, संस्कृति और यहां के महान व्यक्तियों से जुड़े अध्याय भी शामिल करने का भी प्रस्ताव है। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क किताबें समय पर पहुंचना बड़ी चुनौती रहा है, शिक्षा विभाग की ओर से किताबों के प्रकाशन से लेकर सप्लाई तक की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। इस बात की पुष्टि एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल ने की है।
+ There are no comments
Add yours