– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीएम आवास में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ आदिशक्ति भगवती और देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि आत्मशुद्धि, सद्प्रवृत्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है।
+ There are no comments
Add yours