मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
एम्स ऋषिकेश में मंत्री सतपाल महाराज से मिले सीएम धामी
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours