चारधाम यात्रा से पहले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर विवाद है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गैर सनातनियों को एफिडेविट लाने की हिदायत दी है। उनका कहना है कि जो सनातन में आस्था नहीं रखता, वह सनातनी नहीं है। इस बयान पर सियासत गर्मा गई है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर विवाद खड़ा हो गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि गैर सनातनियों को सर्टिफिकेट लाना होगा, जिससे प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पास किया है, जिससे धामों में काम करने वाले लोगों में आक्रोश है। सारा अली खान को केदारनाथ आने के लिए एफिडेविट देना होगा। बीकेटीसी अध्यक्ष का कहना है कि सनातन में आस्था रखना जरूरी है और जो आस्था नहीं रखता है वह परिसर से बाहर रहेगा। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही इस बयान का समर्थन नहीं कर रहे हैं। भाजपा जहां थोड़ा बहुत बीकेटीसी अध्यक्ष का बचाव कर रही है तो वहीं कांग्रेस आक्रामक रवैया अपना कर बीकेटीसी प्रशासन और उनके अध्यक्ष को कठघेरे में खड़ा कर रही है। बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित आशुतोष डीमरी ने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष ने क्या कहा है उसका ज्ञान उन्हें नहीं है लेकिन धामों में गैर हिंदुओं का आना उचित नहीं है।
+ There are no comments
Add yours