आगामी 3, 4 और 5 नवंबर को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित लेखक गांव में “स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025” का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य नवोदित लेखकों को अपनी पहचान बनाने का मंच प्रदान करना और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श हिमालय महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और सृजन का वैश्विक मंच है। यह महोत्सव भारतीयता के मूल्यों को पुनर्जनन करने और उन्हें आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास करेगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन 3 नवंबर को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत करेंगे और समापन 5 नवंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होगा। इस महोत्सव में 60 से अधिक देशों के लेखक, कलाकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद और युवा रचनाकार हिस्सा लेंगे, जो भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला के वैश्विक विस्तार पर चर्चा करेंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव के दौरान कई सत्र और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला का वैश्विक विस्तार, तारामंडल सत्र में खुले आकाश में तारों का नजारा दिखाया जाएगा।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
+ There are no comments
Add yours