पिछले कई दिनों से डर और भाई के साए में जी रहे हल्द्वानी के लोग अब खुली हवा में सांस लेंगे। हल्द्वानी के बनभूपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को हुई हिंसा को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने पर कर्फ्यू को हटा दिया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश जारी कर विगत 8 फरवरी से हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में लगाई गई धारा 144 को समाप्त कर दिया है। अब स्थिति सामान्य है और ऐसी स्थिति में क्षेत्र में कर्फ्यू की अब कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए अब 20 फरवरी 2024 को प्रातः 5:00 से धारा 144 समाप्त की जाती है।
+ There are no comments
Add yours