आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारी कर रही है। तैयारी को परखने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एक दिनी उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर आ रही हैं। वह सुबह 11:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचकर प्रेस वार्ता करेंगी। उसके बाद नारी न्याय सम्मेलन को लेकर तैयारियों को परखेंगी। इसके बाद 3:00 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में करेंगी, जिसमें सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल होंगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। इसी दिन शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एक दिनी उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours