भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंडी समिति में की तालाबंदी

किसानों की बकाए के भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंडी समिति में तालाबंदी की। सैकड़ो की संख्या में किसानों ने मंडी समिति के गेट पर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मंडी समिति पर किसानों के भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी समिति किसानों का भुगतान नियमित रूप से नहीं करती है। जिससे विवश होकर किसानों को मंडी समिति आना पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि तीन-तीन साल तक किसानों का भुगतान नहीं किया जाता है। पैसे मांगने पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ में उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं हो जाता वे लोग यहीं डटे रहेंगे। वहीं मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंडी में किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर हो जाता है। साथ ही उन्होंने किसानों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के पास बहुत पुराने चेक पड़े हैं और वे लोग समय से मंडी समिति में अपनी शिकायत नहीं किए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours