पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें नमन किया। कृषि मंत्री जोशी ने इस मौके पर तमाम किसान परिवारों को सम्मानित भी किया। 23 दिसंबर को पूर्व पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसान देश की अर्थव्यवथा की रीढ़ माने जाते हैं और चौधरी चरण सिंह देश में किसानों की आवाज उठाने वाले नेता माने जाते रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में किसानों के हित में काफी बड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तमाम योजनाओं को भी लागू किया जा रहा है।
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया नमन
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours