राजधानी देहरादून में दुग्ध संघ ने प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का स्वागत किया। देहरादून के सर्वे चौक स्थित IRDT सभागार में मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध संघ कर्मचारियों एवं दुग्ध संघ के हित में लिए गए निर्णय को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि14 वर्षों बाद दुग्ध संघ के लालकुआं अधिकारियों व कर्मचारियों के पदोन्नति को राह खुली है। इसी तरह से उधमसिंहनगर में 17 साल बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के पदोन्नति को राह खोली गई है। चंपावत में इसी तरह से अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है। चंपावत में 10, उधमसिंहनगर में 22 और नैनीताल में 42 पदोन्नति हुई है। दुग्ध संघ लाभ की स्थिति में होने पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं एवं उधमसिंहनगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड खटीमा के प्रबंध कमेटी द्वारा प्रदेश के मंत्री सौरभ बहुगुणा को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी दुग्ध संघ के अध्यक्ष, प्रबंध कमेटी सदस्य तथा कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
दुग्ध संघ ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का किया सम्मान
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours