भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर आज प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान को स्मरण किया गया। उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा संवैधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को दिशा दी है। उनके द्वारा सृजित संविधान की छत्रछाया में आज देश में लोकतंत्र पुष्पलवित हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
+ There are no comments
Add yours