उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोहों के तहत उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। राज्य की स्थापना 9 नवंबर को हुई थी उसको लेकर सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया है। राष्ट्रपति के विधानसभा में संबोधन पर विपक्ष ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी को बधाई दी है तो वहीं उन्होंने 25 सालों के राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल भी उठाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि जिन सपनों को लेकर राज्य बनाया गया था उसमें से बहुत सारे सपने अभी अधूरे रह गए हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और बसपा विधायक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विधानसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष की प्रतिक्रिया
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours