उत्तराखंड विधानसभा का विशेष तीन और चार नवंबर को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में प्रदेश के विकास पर चर्चा की जाएगी। देहरादून में होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सत्र पूरी तरह विकास केन्द्रत रहेगा। उन्होंने बताया कि इसमें राज्य के अब तक के अनुभवों, विकास कार्यों और आगे के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि पक्ष-विपक्ष दोनों मिलकर ऐसा रोडमैप तैयार करेंगे जिससे उत्तराखंड आने वाले समय में हिंदुस्तान के अग्रणी और आदर्श राज्यों में शामिल हो सके।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की थी, जिसके बाद लोगों ने बढ़- चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल दीपावली का फल सबके लिए विशेष है। पीएम मोदी ने देशवासियों को जीएसटी का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीएसटी में राहत मिलने के बाद लोगों के आम जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे लोगों का स्वदेशी वस्तुओं की ओर रुझान बढ़ा है।
+ There are no comments
Add yours