पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान 2 के पैर में लगी गोली

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सीएससी डोईवाला से जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है। घायल बदमाशों की पहचान सोहेल खान और शानू के रूप में हुई है, जो दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश जंगल में फरार हो गया। बाद में तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। बदमाशों के पास से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा और खोखे राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तो द्वारा अपनी स्कूटी को रांग साइड से छिद्दरवाला से लालतापड के बीच स्थित काली मन्दिर के निकट जगंल के कच्चे रास्ते पर उतारकर तेजी से भागने का प्रयास किया गया, जहां जंगल के अन्दर लगभग 100 मीटर आगे अभियुक्तों की स्कूटी गिर गई, मौके पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किए गए जवाबी फायर में 02 अभियुक्तों के पैर पर गोली लग गयी, जिनके पास से पुलिस टीम को 02 तमंचे तथा 04 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए। इनका एक साथी जावेद मौके से फरार हो गया था बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। यानी कि इस पूरे मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि रोहन और विशाल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपने अन्य साथियों काव्यांश धामा, रोहन तथा विशाल के कहने पर दून अस्पताल के पास रात्रि में दिशान्त नाम के युवक, जिससे काव्यांश का पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था, को गोली मार दी थी, तभी से पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, जिससे बचने के लिये वह इधर उधर छिपते फिर रहे थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours