भाजपा ने जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान को कल्याणकारी बताया

0 min read

भाजपा ने “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान को कल्याणकारी और राज्य की अवधारणा स्थापित करने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के सफलतापूर्वक 2 महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करने में एक महत्वपूर्ण कदम तय किया है।

इस अभियान के तहत 5 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया और लगभग 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। प्रशासन ने खुद जनता के मध्य पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित किया, जिससे 60 फीसदी समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया। किसानों को सब्सिडी पर बीज, उर्वरक और कृषि यंत्र जैसे कल्टीवेटर आदि बांटे गए। दैनिक जीवन से जुड़े अनेकों प्रमाणपत्र जारी हुए और अनेकों योजनाओं का सिंगल विंडो सिस्टम से लाभ जनता को मिला।

यह अभियान ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेषकर वरदान साबित हुआ है, जिससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और विकास की गति के साथ, जनता का भरोसा भी व्यवस्था पर बढ़ा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours