उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। परिषद ने देहरादून, ऋषिकेश, रूड़की, काशीपुर सहित अन्य नगरों में आधुनिक सामुदायिक केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे आम नागरिकों को कम दरों पर सुविधाएं मिल सकें।
इसके अलावा, परिषद ने आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। श्रीनगर और जसपुर योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय ढांचा तैयार किया जाएगा।
लैंड पूलिंग मॉडल को अपनाकर सहभागितापूर्ण और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी और पारदर्शी, योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा। आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परिषद का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन देना है। 😊
+ There are no comments
Add yours