– उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश में आई आपदा के बाद राहत पैकेज के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं 1200 करोड़ रुपए को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से आपदा राहत को लेकर बड़ी अपेक्षा थी। उत्तराखंड में इस बार दैवीय आपदा से धनहानि के साथ-साथ जनहानि भी हुई है और केंद्र सरकार की ओर से दिए गए पैकेज उसकी निंदा करते हैं।प्रधानमंत्री उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के दौरे पर आए पर उन्होंने राज्य और राज्य के आपदा प्रभावित लोगों को निराश किया है। प्रधानमंत्री को और केंद्र सरकार को राज्य को एक उचित धन राशि को देनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आपदा के कारणों पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि आपदा के जो कारण है उन कारणों पर राष्ट्रीय रणनीति बनाई जानी चाहिए और इसके लिए हमने केंद्र सरकार से मांग की है। धराली आपदा में हुई क्षति को राज्य सरकार पर केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और धराली को इस तरह पुनर्जीवित किया जाए जिस तरीके से वह पहले था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धराली आपदा में पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढे और सुरक्षित स्थान के लिए स्थानीय लोगों की सलाह ले। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार असंवैधानिक कार्य कर रही है और मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को मलिकाना हक नहीं दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि एलिवेटेड रोड के माध्यम से सरकार मलिन बस्तियों को उजाड़ने का काम कर रही है।
कांग्रेस ने आपदा राहत के लिए 12 सौ करोड़ को बताया राज्य के लिए ऊंट के मुंह में जीरा
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours