उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश से आई आपदा से प्रभावितों को हर संभव बेहतर सुविधाएं और राहत मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ठोस और सकारात्मक प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के विभिन्न आपदा प्रभावितों और राहत एवं बचाव कार्य में जुड़े जवानों के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे। उनका आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री हवाई सर्वेक्षण नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को लेकर अब बेहतर स्थिति है। आपदा प्रभावितों को मैक्सिमम 72 घंटे के अंदर अनुमन्य राहत राशि मुहैया कराई जा रही है और रिस्पांस टाइम को भी काफी काम किया गया है।
+ There are no comments
Add yours