उत्तराखंड में सांगठनिक तौर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की पहल

उत्तराखंड में सांगठनिक तौर पर कांग्रेस खुद को मजबूत बनाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई पहल की जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मणिकम टैगोर ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को निचले स्तर तक मजबूत करना और आम कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देना है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत, पर्यवेक्षक हर जिले में जाकर आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और उनके राय के आधार पर जिला अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून जिले में यह अभियान आज से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। पर्यवेक्षक टैगोर ने बताया कि वे जिले में 1000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस दौरान, पार्टी की मजबूती और जीत के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी। टैगोर ने बताया कि यह अभियान अब तक 125 जिलों में सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। उत्तराखंड में इसकी शुरुआत देहरादून से की गई है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours