उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक पिछले 10 सालों की तुलना में रिकॉर्ड बारिश हुई

 

उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक पिछले 10 सालों की तुलना में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि अभी 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में आमतौर पर 300 से 400 मिमी बारिश होती है लेकिन इस बार अगस्त महीने में उत्तराखंड में 574 मिली मीटर बारिश हुई है। लगातार हो रही बरसात से मैदानी और पर्वतीय दोनों ही क्षेत्रों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि खटीमा, बनबसा-टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में कल जलभराव की स्थिति बनी थी। प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से वहां से सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया। आज लालकुआं क्षेत्र में भी जलभराव हुआ, जहां से करीब 90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पर्वतीय मार्गों में कई जगह भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हुई हैं। जहां-जहां रास्ते बाधित हुए हैं, उन्हें खोलने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। फिलहाल किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। हालांकि लगातार हो रही बरसात को देखते हुए प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री स्वयं हालात पर नजर रखे हुए हैं और राहत-बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

 

मौसम विभाग ने आज 6 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

 

मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

 

मौसम विभाग ने आज देहरादून और उत्तरकाशी जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

 

रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी एवं बागेश्वर मे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश के 11 जनपदों में आज स्कूल रहेंगे बंद

 

अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर,

 

रुद्रप्रयाग, नैनीताल और देहरादून में आज स्कूलों की छुट्टी

 

कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रो में रहेगा अवकाश

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours