भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मंत्री अरविंद पांडे को प्रदेश मुख्यालय बुलाया

 

कुछ दिनों से भाजपा के कुछ विधायकों की नाराजगी सोशल मीडिया और बयानों के माध्यम से सामने आ रही है, जिस पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी को भी पार्टी प्लेटफार्म से बाहर बयानबाजी की अनुमति नहीं है। उन्होंने साफ किया कि संगठन से जुड़े विषयों पर विधायक और दायित्वधारी सीधे प्रदेश अध्यक्ष से और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात करें। सोशल मीडिया या समाचार पत्रों में इस तरह के बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं और इस पर पार्टी बहुत सख्त रुख अपनाएगी। भट्ट ने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक अरविंद पांडे और बिशन सिंह चुफाल से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सभी मुद्दे पार्टी मंच पर ही उठाए जाएं, न कि बाहर बयानबाजी के जरिए।

वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे उत्तराखंड बीजेपी के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने प्रदेश मुख्यालय में पहुंचने की घटना को सामान्य बात करार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय आए और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजय कुमार से मुलाकात हुई। पार्टी मुख्यालय में आना-जाना लगा रहता है। हालांकि पिछले दिनों अपने बयान बाजी को लेकर चर्चा में रहे अरविंद पांडे ने संगठन की ओर से उनका क्या नसीहत दी गई इसको लेकर कोई बातचीत नहीं की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours