पर्यटन सचिव की अपील 5 सितंबर तक चारधाम यात्रा पर ना आएं तीर्थ यात्री

 

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते शासन प्रशासन की ओर से सावधानियां बरती जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने हेमकुंड साहिब और चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित किया है। प्रदेश के पर्यटन सचिव धीराज सिंह ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि 5 सितंबर तक सभी तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा पर ना आएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बारिश को देखते हुए सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours