महिलाओं के लिए देश के सबसे असुरक्षित शहरों में देहरादून भी शामिल हो गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा हाल ही में जारी NARI-2025 रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाला सच सामने रखा है कि देहरादून देश के दस सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल है। इसको लेकर जहां कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की आलोचना की है तो वहीं उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा शासन की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर और भाजपा सरकार की विफलता को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली, राज्य में पुलिसिंग, ढांचा और जनविश्वास तीनों में गहरी खाई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह कोई कागज़ी चिंता नहीं है, बल्कि जमीनी हकीकत है जो महिलाओं की जिंदगी को हर दिन खतरे में डाल रही है। आखिर कब तक हम और घटनाओं का इंतज़ार करेंगे? वहीं दूसरी और उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी बातचीत हुई है और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस तरह के किसी भी सर्वे से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित हैं, देहरादून में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
+ There are no comments
Add yours