बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा

 

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। बिशन सिंह चुफाल तत्कालीन उत्तर प्रदेश से लेकर अब तक लगातार सात बार डीडीहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने सरकार के द्वारा बनाये गये दायित्वधारियों पर सवाल खड़े किये हैं। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि अयोग्य लोगों को पिथौरागढ़ जिले में दायित्वधारी बनाया गया है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में दायित्वधारियों के द्वारा विधायक के कार्यों में जबरन हस्तक्षेप करने के साथ ही बाधा उत्पन्न की जा रही है। विधायक चुफाल ने कहा कि इस तरह के दायित्वधारियों को शीघ्र बाहर करना चाहिए। उन्होंने अपने ही सरकार के दर्जाधारी मंत्री हेमराज बिष्ट पर आरोप लगाते हुए उन्हें अयोग्य बताया है। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कुछ गरीबों के इलाज की फाइल मैंने सीएम कार्यालय में लगाई थी, लेकिन जब मैं सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला, तब उनके स्टाफ से पता चला कि दर्जाधारी मंत्री हेम राज बिष्ट फाइल ले गए। वो मेरे कामों में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें पद से हटाना चाहिए।

इस पूरे मामले से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि डीडीहाट विधानसभा में प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी का गृह क्षेत्र भी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours