सीएम धामी ने हल्द्वानी में ली अफसरों की क्लास, मानव-वन्यजीव संघर्ष से लेकर पर्यटन सीजन तक सख्त निर्देश*
*’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी, ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई के आदेश*
*जमरानी बांध समय पर पूरा हो, बिंदुखत्ता बने राजस्व गांव: सीएम*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में नैनीताल के अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की
*बड़े निर्देश एक नजर में:*
1. *मानव-वन्यजीव संघर्ष:* स्थायी समाधान और जवाबदेही तय हो। संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाएं। वन-पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम 24×7 सक्रिय रहे।
2. *पर्यटन सीजन:* सड़कें गड्ढा-मुक्त हों, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी। रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल में विशेष निगरानी।
3. *ऑपरेशन प्रहार:* पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई। 24×7 निगरानी, नियमित चेकिंग हो।
4. *जमरानी बांध:* परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश। इससे तराई-भावर में पेयजल समस्या सुलझेगी, भूजल स्तर बढ़ेगा।
5. *बिंदुखत्ता:* राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज हो। प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजें।
6. *बिजली-पानी:* ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें। सभी विद्युत स्टेशनों में जरूरी उपकरण रखें।
*आदि कैलाश व कैंचीधाम अपडेट:*
आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से इनर लाइन पास जारी होंगे। आदि कैलाश मार्ग सुचारू है। कैंचीधाम बाईपास 30 मई तक चालू करने का लक्ष्य। मेट्रोपोल पार्किंग का काम 10 दिन में शुरू होगा।
*सीएम बोले:* नैनीताल प्रमुख पर्यटन केंद्र है। पर्यटकों और वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मंडलायुक्त दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत अफसर मौजूद रहे।
+ There are no comments
Add yours