पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अपनी ही सरकार में दर्जाधारी मंत्री हेमराज बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इन आरोपों पर हेमराज बिष्ट ने सफाई दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए इन सभी आरोपी को खारिज किया है। हेमराज बिष्ट ने हरिद्वार में गंगा घाट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने गंगा जी की कसम खाकर अपने आप को साफ सुथरा बताया और विधायक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विधायक मेरे सम्माननीय हैं, लेकिन उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वो निराधार हैं। साथ ही उन्होंने अयोग्य वाली बात पर कहा कि अगर मैं अयोग्य हूं जो एक गरीब परिवार से हैं और 28 सालों से पार्टी का कार्यकर्ता हूं।
+ There are no comments
Add yours