मुख्यमंत्री धामी का बयान, धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों का किया जाएगा बेहतरीन विस्थापन

धराली आपदा के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तीन दिनों तक मुख्यमंत्री धामी आपदाग्रस्त क्षेत्र में रहे और मौके पर उन्होंने राहत और बचाव में जुटे सभी लोगों का मनोबल बढ़ाया। रविवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आपदा कन्ट्रोल रूम पहुंचे और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी तथा पौड़ी और धराली के ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के लोग मेरे अपने हैं और प्रभावितों का बेहतरीन विस्थापन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा। उन्होंने हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी 2 दिन में शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं धराली के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सीएम धामी के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने व उनका हौसला बनाए रखने और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बचाव व राहत कार्यों में लगे कार्मिकों की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी अपने घरों से दूर पूरे मनोयोग से राहत एवं बचाव कार्यों में सभी कार्मिक समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि राहत और बचाव कार्यों में लगी सरकारी मशीनरी का सभी उत्साहवर्धन करें और नकारात्मक एवं भ्रामक प्रचार से सभी लोग बचें। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि धराली के 108 बेघर परिवारों से डीएम निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाएं रखें। और धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र के चैनेलाइजेशन के लिए जियोलॉजिस्ट की टीम को भेजा जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पौड़ी से भी आपदा रावत बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। डीएम पौड़ी स्वाति भदौरिया ने बताया कि पौड़ी के 338 गांव आपदा प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित सैंजी गांव के क्षतिग्रस्त घरों का आकलन कर दिया गया है। अभी तक प्रभावितों को 50.86 लाख रुपए का मुआवजा वितरण कर दिया गया है। जनपद में राहत कार्य मिशन मोड पर संचालित किया जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours