मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर प्रदेश में आई आपदा और राहत बचाव कार्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े जबकि प्रदेश के मंत्री सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन आगामी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक गैरसैंण के भराड़ी विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल के सदस्यों के समक्ष आगामी बजट की आवश्यकताओं और उसमें प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में जारी आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी कैबिनेट मंत्रियों को दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए केंद्रीय संस्थानों से भी रिसर्च कराने की बात कही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा ने भी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी और कहा कि जल्दी जो लोग भी वहां फंसे हुए हैं उनको बाहर निकाल लिया जाएगा। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि मालवा इत्यादि हटाने में अभी काफी वक्त लगेगा।
आपदा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ की चर्चा
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours