उत्तरकाशी आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशंस की आज सुबह समीक्षा की। उत्तरकाशी में आपदा आने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 2 लोगों की लाश मिली है। मुख्य सचिव ने बताया कि अभी कई लोग लापता हैं। सेना के 9 जवान लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा अन्य लोग भी लापता हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सेना, आइटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरफ स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को बाहर निकलने में जुटी है। मुख्य सचिव ने बताया कि गंगोत्री क्षेत्र में 400 और हर्षिल क्षेत्र में 100 तीर्थ यात्री और अन्य लोग फंसे हुए हैं। उनका हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं और बच्चों को पहले रेस्क्यू कर बाहर निकालने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में फंसे लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी लोगों को बाहर निकाल कर उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं और आपदा को उन्होंने काफी नजदीक से देखा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours