हरिद्वार जिले के तीन मदरसों में मिड डे मील योजना में मिली गड़बड़ी

– हरिद्वार जिले में तीन मदरसों में मिड डे मिल योजना में बड़ा भ्रष्टाचार मिला है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने मदरसा बोर्ड पर सीधा हमला बोल दिया है। लक्सर के नगला खुर्द, जसोद्दरपुर और मौहम्मदपुर कुन्हारी के तीन मदरसों में लाखों का गबन पकड़ा गया है। लक्सर कोतवाली में तीनों मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगला खुर्द गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम असगरिया, जसोद्दरपुर में स्थित मदरसा केजीएन और मौहम्मदपुर कुन्हारी के मदरसा रशीदिया में मिड डे मील योजना के तहत सरकार से मिले लाखों रुपये का कोई हिसाब नहीं मिलने की खबर के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी पर हमला बोलते हुए उनसे कई सवाल किए हैं। वहीं मुफ्ती शमून कासमी ने साफ किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना और स्कॉलरशिप योजना के तहत भ्रष्टाचार के मामले सामने हैं और उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours