2027 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सभी अखाड़ों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि कुंभ जैसे ऐतिहासिक आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह कुंभ एक नए आयाम की ओर बढ़ रहा है, जहां देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में ये भी बताया कि सभी संतों से विस्तृत चर्चा हुई है और संत समाज ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की आत्मा संत समाज ही है और उनकी सहभागिता से ही यह आयोजन विश्व-स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मां गंगा के तट पर पहुंचने वाला हर भक्त हरिद्वार से सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे।
+ There are no comments
Add yours