19 से 22 अगस्त तक चलेगा गैरसैण भराड़ीसैंण में मानसून सत्र

 

 

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का सत्र पूरी तरह से सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत होगा। ऋतु खंडूरी ने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ मानसून सत्र करने जा रहे हैं। इस बार विधानसभा में सभी व्यवस्थाएं फुल-प्रूफ होंगी। विशेष रूप से ध्वनि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से साउंड प्रूफिंग और साउंड इको को लेकर गहन तकनीकी कार्य किया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही के दौरान किसी भी तरह की ध्वनि गूंज या तकनीकी समस्या नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार का मानसून सत्र न केवल विषय-वस्तु के लिहाज़ से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया गया है।गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अहम विधेयकों को सदन में प्रस्तुत कर सकती है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours