देहरादून में 17 परीक्षा केन्द्रों पर UKSSSC द्वारा सहकारी निरीक्षक वर्ग -2/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया था। अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours