भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दून पुलिस अलर्ट

देहरादून और पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में लाउड हेलर के जरिए लोगों को सतर्क कर रही है। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। बारिश के दौरान नदी नालों की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील भी लगातार की जा रही है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours