राजधानी देहरादून में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सचिवालय कूच किय। पुलिस मुख्यालय के पास पुलिस ने वेरिकेडिंग लगाकर सभी आंगनवाड़ी वर्कर को रोक दिया। आंगनवाड़ी वर्कर का कहना है कि बार-बार विभाग उनके वेतन को बढ़ाने का आश्वासन दे रहा है मगर उनकी मांग को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में आंगनवाड़ी वर्कर ने चेतावनी दी है कि जल्द अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सचिवालय कूच किय
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours