लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता से सीधी कनेक्ट होने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी के तहत पार्टी के सभी मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के एक गांव में 24 घंटे तक प्रवास कर वहां की सभी समस्याओं को जाना और उनकी त्वरित निस्तारण के लिए लोगों को आस्वस्थ भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ् बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय लोगों को जानकारी भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ पर दीवार लेखन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से सरल ऐप तथा नमो ऐप भी डाउनलोड करवाये। काबीना मंत्री जोशी ने बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से जन संवाद किया और उनके अनुभवों को सुना। जिसमें आयुष्मान योजना, जन-धन, उज्जवला आदि योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया और समूह के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
गांव चलो अभियान के तहत गुनियालगांव में बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों संग बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours