पुलिस मुठभेड़ में 10 हज़ार के इनामी बदमाश को पैर में लगी गोली

1 min read

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 10 हज़ार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि शनिवार देर रात डोईवाला क्षेत्र में रानीपोखरी थाना पुलिस की भोगपुर-थानो रोड पर एक 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुस्तकीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रानीपोखरी पुलिस भोगपुर-थानो रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान देहरादून की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने चालक को बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने तेजी से बाइक जंगल की तरफ मोड़ दी। अपने पीछे पुलिस को आते देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी इसी दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम पर वर्ष 2021 में देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने का अभियोग चल रहा है। घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours