उत्तराखंड में यूसीसी को विधानसभा में मंजूरी मिलने के बाद स्वर्णिम देवभूमि परिषद की ओर से राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया गया। इस मौके पर बीजेपी देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों में इस विधेयक के पारित होने पर खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वक्तव्य देने के बाद मुख्यमंत्री धामी पहली बार इस कार्यक्रम में अपना कोई वक्तव्य देने पहुंचे। तमाम लोगों द्वारा यूसीसी के विरोध की बात सामने आने पर उन्होंने कहा कि कोई विरोध नहीं कर रहा है। समाज का विरोध करने वाले तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। इस विधेयक को लेकर मुस्लिम समाज से जुड़ी महिलाएं काफी खुश हैं।
उत्तराखंड में यूसीसी को विधानसभा में मंजूरी मिलने के बाद स्वर्णिम देवभूमि परिषद की ओर से राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours