14 अप्रैल को पीएम मोदी का संभावित उत्तराखंड दौरा, कांग्रेस का कटाक्ष 

 

उत्तराखंड में 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का प्रदेश के प्रति अलग प्रकार का स्नेह है और यहां की जनता भी उनके इस लगाव के लिए आभारी रहती है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड आते हैं, प्रदेश को कोई न कोई बड़ी सौगात जरूर देते हैं। इस बार भी दिल्ली-देहरादून हाईवे के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। साथ ही जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री डाट काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं और इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा संगठन भी इस दौरे को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी जा रही हैं और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जुमला कहते हैं। पीएम जब उत्तराखंड आते हैं तो बहुत सारी घोषणाएं करते हैं, बहुत सारी बातें करते हैं, बहुत सारे जुमले कहते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अच्छे दिन आने वाले हैं की बात करते हैं, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लख रुपए देने की बात करते हैं और पहाड़ का पानी पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आए इसकी बात करते हैं, लेकिन यह सब जुमले हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनकी पार्टी के जिस वीआईपी का नाम आ रहा है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। सीबीआई जांच को लेकर कहा गया उसकी क्या स्थिति है। इसके अलावा गणेश गोदियाल ने कई कटाक्ष किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours