उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की फीडबैक को लेकर एसीएस राधा रतूड़ी ने आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। एसीएस राधा रतूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 40 मजदूरों के पास पहुँचने की कोशिश जारी है। 900 mm की पाइप को 25 मीटर तक पहुंचा दिया गया और 60 मीटर की दूरी तय करनी है। उम्मीद हैं कल अच्छा समाचार मिल सकता है।
आपदा कंट्रोल रूम पहुंची अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अधिकारियों के साथ की बैठक
Posted on by AJAY PANDEY
1 min read

+ There are no comments
Add yours