मसूरी में पिक्चर पैलेस चौकी के करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मोबाइल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया

0 min read

मसूरी में पिक्चर पैलेस चौकी के करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मोबाइल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर मोबाइल की दुकान से 8 मोबाइल और करीब ₹50 हजार की नगदी चोरी करके ले गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। चोर द्वारा बड़े होशियारी से खराब मौसम का फायदा उठाकर पूरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मसूरी पुलिस ने बताया कि सुबह दुकानदार के पड़ोसी दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि मोबाइल की दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं जिसके बाद उनके द्वारा मोबाइल स्वामी को सूचना दी गई। दुकान मालिक ने बताया कि चोर ताला तोडकर दुकान के अंदर घुसे और दुकान के अंदर रखे 8 मोबाइल फोन और करीब ₹50 हजार की नकदी चुरा ली। उन्होंने पुलिस में चोरी की घटना की शिकायत की है। मसूरी पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है परंतु मौसम खराब होने के कारण उसकी सही तस्वीर नहीं निकाल कर आ रही है, पूरी उम्मीद है कि जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा। चोरी की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है लोगों की माने तो खराब मौसम होने के कारण चोर सक्रिय हो जाते हैं ऐसे में पुलिस को देर रात को पेट्रोलिंग की कार्रवाई को और सक्रिय रूप् से किया जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours