- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि इसका ड्राफ्ट विधानसभा के पटल पर मंगलवार को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यूसीसी का ड्राफ्ट कब विधानसभा में पास होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूरे देश की निगाह हमारे ऊपर लगी हुई है और उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग इसको लेकर सकारात्मक रुख अपनाएं। मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष द्वारा यूसीसी ड्राफ्ट का विरोध किए जाने पर कहा कि अभी ड्राफ्ट सदन के पटल पर रखा नहीं गया है। इसका विरोध करना या इस पर संशय करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के तहत ही सारी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और काम होगा। सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास इसी के तहत हम काम कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours