अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने से पूरे देशमे उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की पहल की है। इसी के चलते अयोध्या में उत्तराखंड का 4700 वर्ग स्क्वायर मीटर की भूमि में 35 करोड़ की लागत से भव्य गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। इस निर्माण में उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी शैली को प्रमुखता दी जाएगी। आपको बता दें कि भूमि के चयन को लेकर पिछले काफी समय से कोशिश की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गेस्ट हाउस का निर्माण उस जगह पर किया जाए जहां से भगवान रामलला की दर्शन के लिए उत्तराखंड से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। अब जल्द ही गेस्ट हाउस के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसमें तेजी लाई जाएगी।
भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर के साथ उत्तराखंड का गेस्ट हाउस भी अयोध्या में होगा तैयार
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours