उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। सुरक्षा के लिए 12 क्षेत्राधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 200 पुलिसकर्मी विधानसभा के चारों ओर मुस्तैद रहेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग धरना प्रदर्शन और विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विधानसभा परिसर के आसपास 300 मीटर की दूरी तक धारा 144 लगाई गई है और जो लोग भी धरना प्रदर्शन या जुलूस लेकर आएंगे उन्हें दूर ही रोक लिया जाएगा और उनसे उनके ज्ञापन इत्यादि ले लिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थी, क्योंकि यह सत्र काफी महत्वपूर्ण सत्र है इसलिए यहां पर सुरक्षा के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours